भारत-ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन में समझौता

MoU between India and Transport for London

प्रश्न-ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन किस एक्ट के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है?
(a)  ग्रेटर लंदन अथॉरिटी एक्ट, 1985
(b) ग्रेटर लंदन अथॉरिटी एक्ट, 1988
(c)  ग्रेटर लंदन अथॉरिटी एक्ट, 1999
(d) ग्रेटर लंदन अथॉरिटी एक्ट, 2001
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार और ‘ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन’ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और इस पर कार्यान्वयन किए जाने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह समझौता ज्ञापन देश में समग्र सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार, यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने और भारत में उच्च क्षमता बसों के उपयेाग को बढ़ावा देने में मददगार होगा।
  • यह समझौता ज्ञापन सभी के लिए एकीकृत सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।
  • इससे समाज के गरीब तबकों के लोगों की पहुंच उच्च गुणवत्ता वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली तक सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

संबंधित लिंक
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1515186