भारत-ऑस्ट्रेलिया का प्रथम संयुक्त नौसैन्य अभ्यास

India-Australia's first joint naval exercise

प्रश्न-11 से 19 सितंबर, 2015 तक आयोजित भारत और ऑस्ट्रेलियन की नौसेनाओं का प्रथम नौसैन्य अभ्यास का नाम है-
(a) ऑसिन्डेक्स-15
(b) मैरिन्डेक्स-14
(c) इंडस-2015
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 से 19 सितंबर, 2015 तक भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलिया नेवी के मध्य पहला नौसेन्य अभ्यास भारत के पूर्वी तट पर किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रथम संयुक्त नौसेन्य अभ्यास का नाम ‘ऑसिन्डेक्स-15’ (Ausindex-15) है।
  • इस अभ्यास का उद्घाटन संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया की रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के हेड नेवी कैपेबिलिटी, रियर एडमिरल जोनाथन मीड और भारत के ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिग, रियर एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया।
  • ध्यातव्य है कि इस अभ्यास का उद्घाटन भारत के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक पर विशाखापत्तनम में किया गया।
  • गौरतलब है कि यह अभ्यास नवंबर, 2014 में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्रियों द्वारा घोषित सुरक्षा सहयोग ढांचे में परिकल्पित सुरक्षा सहयोग का एक ठोस संकेत है।
  • उल्लेखनीय है कि इस नौसैन्य अभ्यास में रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी की तरफ से फ्लीट टैंकर एचएमएस सीरस, एन्जेक क्लास फ्रिगेट एचएमएस अरून्ता और कोलिन क्लास पनडुब्बी एचएमएस शीन ने भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना की तरफ से इस अभ्यास में स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणविजय और फ्लीट टैंकर आईएनएस शक्ति ने भाग लिया।
  • इस अभ्यास के दौरान रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के एक पी 3सी निगरानी विमान और भारतीय नौसेना के पी 8 आई समुद्री निगरानी विमान का संचालन चेन्नई से किया गया।
  • ध्यातव्य है कि इस नौसैन्य अभ्यास का लक्ष्य भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के मध्य बंदरगाह और समुद्र दोनों स्थानों पर पेशेवर अंतःक्रिया को मजबूत करना है।
  • दोनों देशों की नौसेनाओं का पारस्परिक हित हिंद महासागर में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देना है।
  • यह नौसैन्य अभ्यास समुद्री सुरक्षा हितों को देखते हुए दोनों देशों की नौसेना से नौसेना के रिश्तों की स्वाभाविक प्रगति है।
  • ज्ञातव्य है कि ‘ऑसिन्डेक्स’ अभ्यास दोनों देशों के मध्य समुद्री सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक द्विवार्षिक अभ्यास होगा।
  • इससे आपदा राहत और मानवीय सहायता के लिए संयुक्त अभियान की क्षमता में वृद्धि होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126826
http://pib.nic.in/NEWSITE/hindirelease.aspx?relid=39896
http://timesofindia.indiatimes.com/india/India-Australia-naval-exercise-AUSINDEX-15-to-begin-tomorrow/articleshow/48916443.cms
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-australia-naval-exercise-ausindex-15-to-begin-tomorrow/articleshow/48916014.cms