भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘सार्क विनियम व्यवस्था’ का विस्तार

RBI announces the extension of SAARC Swap Arrangement

प्रश्न-23 फरवरी, 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘सार्क (SAARC) विनिमय व्यवस्था’ का विस्तार कब तक के लिए कर दिया गया है?
(a) 14 नवंबर, 2017
(b) 15 नवंबर, 2017
(c) 16 नवंबर, 2017
(d) 17 नवंबर, 2017
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 फरवरी, 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सार्क क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता एवं आर्थिक सहयोग बढ़ाने हेतु ‘सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था’ (SAARC Currency Swap Arrangement) का विस्तार करने का निर्णय किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि आरबीआई के निर्णय के अनुसार ‘सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था’ 14 नवंबर, 2017 तक लागू रहेगी।
  • ध्यातव्य है कि नवंबर, 2012 को सार्क देशों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ‘सार्क विनिमय व्यवस्था’ प्रस्तुत की गयी थी।
  • इस व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक की और कुल राशि के लिए विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपया में विनिमय व्यवस्था उपलब्ध करायेगा।
  • यह सुविधा सार्क के सभी सदस्य देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका) के लिए उपलब्ध होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?ID=28083