भारतीय धाविका पर आठ साल का प्रतिबंध

Priyanka Panwar, Asian Games gold-winning athlete, faces 8-year ban for doping

प्रश्न-11 सितंबर, 2017 को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने किस भारतीय महिला धाविका को 8 वर्ष हेतु प्रतिबंधित कर दिया?
(a) मनदीप कौर
(b) टिंटु लूका
(c) पूवाम्मा
(d) प्रियंका पवार
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक चैनल ने धाविका प्रियंका पवार पर आठ वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया।
  • उनका नमूना मेफेनटेरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया था जो एक प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवा है।
  • यह नमूना गत वर्ष जून-जुलाई में संपन्न इंटरस्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप (हैदराबाद) के दौरान लिया गया था। तब से उन पर अस्थायी प्रतिबंध था।
  • यह निलंबन जुलाई, 2016 से लागू होगा।
  • नाडा के अनुसार नियम उल्लंघन मामले में कोई एथलीट दूसरी बाद पकड़ा जाता है तो उस पर आठ वर्ष से लेकर अधिकतम आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2011 में प्रियंका को एनाबोलिक स्टेराइड का सेवन करने का पॉजिटिव पाया गया था।
  • तब उन पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था।
  • प्रियंका वर्ष 2014 एशियाई खेल (इंचियोन, द. कोरिया) की 4×400 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल थीं।

संबंधित लिंक
http://www.hindustantimes.com/other-sports/asian-games-gold-winner-priyanka-panwar-handed-8-year-ban-for-failed-drug-test/story-ifcgjyqclx8qWCit1gWwIN.html
http://www.uttarpradesh.org/india/indian-athlete-priyanka-pawar-dope-test-ban-nada-8-year-32424/