भारत-चीन संयुक्त आतंकवाद निरोधक युद्धाभ्यास ‘हैंड इन हैंड-2015’

India-China joint anti-terrorism exercise, "Hand in Hand 2015"

प्रश्न-भारत एवं चीन के मध्य आयोजित किए जा रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास हैंड इन हैंड-2015, इस अभ्यास का कौन सा संस्करण है?
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) चतुर्थ
(d) पंचम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • भारत और चीन की सेनाओं के मध्य वार्षिक आतंकवाद निरोधक सैन्य युद्धाभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ 12 अक्टूबर, 2015 को कुनमिंग चीन में प्रारंभ हुआ।
  • दोनों सेनाओं के मध्य आयोजित यह पांचवां आतंक निरोधक सैन्य युद्धाभ्यास  22 अक्टूबर को समाप्त होगा।
  • इस युद्धाभ्यास में भारत के ईस्टर्न कमांड की नागा रेजीमेंट की दूसरी बटालियन के 175 जवान तथा चीनी पैदल सेना की 14वीं बटालियन के 175 जवान हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त परिचालन क्षमता का विकास आतंकवाद विरोधी अभियानों के उपयोगी अनुभव साझा करना तथा भारत और चीन की सेनाओं के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देना है।
  • ध्यातव्य है कि भारत एवं चीन की सेना के बीच ऐसा पहला अभ्यास वर्ष 2007 में युन्नान प्रांत चीन में आयोजित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में यह युद्धाभ्यास भारत के पुणे में संपन्न हुआ था।
  • इस अभ्यास के आरंभ के अवसर पर चीन में भारत के राजदूत अशोक कांथा तथा भारतीय दल के पर्यवेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह उपस्थित थे उन्होंने सैन्य बल को संबोधित भी किया।
  • चीन की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल झोऊ शियाओ झोऊ सम्मिलित हुए इस अवसर पर उन्होंने सेना को संबोधित किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=128642
http://www.indianembassy.org.cn/newsDetails.aspx?NewsId=705
https://www.facebook.com/hashtag/handhand2015?source=feed_text&story_id=426468580883110
http://aajtak.intoday.in/story/indo-chinese-army-joint-military-joint-exercise-started-1-837492.html
http://www.prabhatkhabar.com/news/world/terrorism-indian-army-chinese-army-counter-terrorism-exercises/556220.html