बेबीलोन यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में

प्रश्न-5 जून, 2019 को यूनेस्को ने बेबीलोन शहर को विश्व विरासत स्थल घोषित किया। यह शहर किस देश में स्थित है?
(a) ईरान
(b) इराक
(c) यूनान
(d) मिस्र
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 5 जून, 2019 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व विरासत स्थल घोषित किया।
  • यह निर्णय संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर समिति की अजरबैजान में हुई बैठक के 43वें सत्र में किया गया।
  • यह शहर हैंगिग गार्डन के लिए प्रसिद्ध है, जो प्राचीन विश्व के सात अजूबों में से एक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://whc.unesco.org/en/list/278