बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, 2020

प्रश्न-8 मार्च, 2021 को किसे बीबीसी द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार (इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड), 2020 का विजेता चुना गया है?
(a) कोनेरु हम्पी
(b) हंजू बॉबी जॉर्ज
(c) मनु भाकर
(d) विनेश फोगाट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2021 को रैपिड प्रारूप की वर्तमान विश्व शतरंज चैंपियन कोनेरु हम्पी को बीबीसी द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार (इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड), 2020 का विजेता चुना गया।
  • विगत वर्ष (वर्ष 2019 में) शुरू किए गए इस पुरस्कार की वह दूसरी विजेता हैं।
  • वर्ष 2002 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाली हम्पी को प्रशंसकों से सर्वाधिक मिले मतों के आधार पर चुना गया है।
  • जाने-माने खेल पत्रकारों, लेखकों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस पुरस्कार के लिए 5 भारतीय महिला खिलाड़ियों को नामांकित किया था, कोनेरू हम्पी के अलावा धाविका दुतीचंद, निशानेबाज मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला हॉकी टीम की वर्तमान कप्तान रानी रामपाल शामिल थीं।
  • ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए गए इस पुरस्कार समारोह में दिग्गज एथलीट अंजु बॉबी जॉर्ज को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • अंजु ने वर्ष 2003 में विश्व चैंपियनशिप में लंबी कूद (long Jump) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं।
  • इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने युवा निशानेबाज मनुभाकर को वर्ष की उभरती हुई खिलाड़ी के रूप में चुने जाने की घोषणा की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/koneru-humpy-bags-2nd-bbc-indian-sportswoman-of-the-year-award/articleshow/81397039.cms