बीएसएनएल की सेटेलाइट फोन सेवा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरसंचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान योजना

Manoj Sinha launches BSNL’s satellite phone service

प्रश्न-पंडित दीन दयाल उपाध्याय संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान योजना के प्रथम चरण के तहत कितने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 10 हजार लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा?
(a) 8
(b) 10
(c) 20
(d) 25
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2017 को संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने बीएसएनएल की सेटेलाइट फोन सेवा का शुभारंभ किया।
  • प्रथम चरण में यह सेवा सरकारी एजेंसियों को दी जाएगी और बाद में क्रमिक ढंग से दूसरों के लिए खुलेगी।
  • इस अवसर पर मंत्री महोदय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूर संचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान योजना का भी शुभारंभ किया।
  • विश्व सेटेलाइट फोन सेवा एक आधुनिक सेटेलाइट फोन सेवा है।
  • पहले चरण में यह सेवा आपदा का सामना करने वाली एजेंसियों, राज्य पुलिस, रेलवे, सीमा सुरक्षा बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को प्रदान की जाएगी।
  • बाद में इस सेवा का विस्तार हवाई जहाज और समुद्री जहाजों से यात्रा करने वाले व्यक्तियों तक किया जाएगा।
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 10 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • पहले चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, और हरियाणा राज्य शामिल हैं।
  • दूरसंचार विभाग की इस नई योजना के तहत भविष्य में 1000 से अधिक संचार कौशल विकास प्रतिष्ठान स्थापित किया जाएगा।
  • दूरसंचार क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरसंचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।
  • संचार मंत्री के अनुसार दूरसंचार विभाग की योजना दिसंबर, 2018 तक ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने की है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=61126
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=162079