प्रश्न – 14 जून, 2026 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस बार्सिलोना-कैटालुन्या ग्रैंड प्रिक्स, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) लैंडो नॉरिस (b) लुईस हैमिल्टन
(c) मैक्स वर्सटाप्पेन (d) जॉर्ज रसेल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जून 2026 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2026 की 7वीं कार रेस बार्सिलोना-कैटालुन्या ग्रैंड प्रिक्स, 2026 सर्किट डी बार्सिलोना-कैटालुन्या, मोंटमेलो , स्पेन में संपन्न हुई।
- बार्सिलोना-कैटालुन्या ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन पहली बार हुआ है।
- इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब फेरारी के चालक लुईस हैमिल्टन (यूनाइटेड किंगडम) ने जीत लिया है।
- मर्सिडीज के चालक जॉर्ज रसेल (यूनाइटेड किंगडम) दूसरे स्थान पर रहे।
- मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/en/results/2026/races/1287/barcelona-catalunya/race-result