प्रश्न – बल्लारी–गुंटकल रेल परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) परियोजना को 24 जुलाई, 2026 को मंजूरी दी गई।
(b) परियोजना के अंतर्गत तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
(c) परियोजना की अनुमानित लागत 1,264 करोड़ रुपये है।
(d) परियोजना को वित्त वर्ष 2031–32 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बल्लारी–गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी।
- यह परियोजना कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों से होकर गुजरता है।
- परियोजना की अनुमानित लागत 1,264 करोड़ रुपये है तथा इसे वित्त वर्ष 2028–29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- परियोजना पूरी होने पर भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की वृद्धि होगी।
- इसका विकास प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत किया जाएगा।
- अतिरिक्त रेल लाइनें बिछने से लगभग 99 गांवों की रेल संपर्क सुविधा बेहतर होगी और करीब सात लाख लोग लाभान्वित होंगे।
- इससे रेलखंड पर भीड़भाड़ कम होगी, रेल संचालन अधिक सुचारु बनेगा तथा यात्री सुविधाओं, परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में सुधार होगा।
- परियोजना से बल्लारी किला और श्री कुमार स्वामी मंदिर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
- यह रेलमार्ग लौह अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, लोहा-इस्पात, कोयला, उर्वरक और अनाज की ढुलाई के लिए महत्वपूर्ण है।
- इसके पूरा होने से प्रतिवर्ष लगभग 16.22 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी।
- परियोजना से करीब 1.32 करोड़ लीटर तेल की बचत और 6.67 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। यह लगभग 0.27 करोड़ वृक्ष लगाने के बराबर है।
- इससे लॉजिस्टिक लागत घटेगी तथा क्षेत्रीय विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…