फ्रेंच ओपन‚ 2022

French Open 2022

प्रश्न-5 जून‚ 2022 को संपन्न टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल का खिताब जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब पोलैंड की इगा स्वीटेक ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब इवान डोडिंग और ऑस्टिन-क्राजिसेक की जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 मई‚ 2022 से 5 जून‚ 2022 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता फ्रेंच ओपन‚ 2022 (रोलैंड गैरास)‚ पेरिस‚ फ्रांस में संपन्न हुई।
  • लॉन टेनिस की इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।
  • इस जीत के साथ ही नडाल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • यह नडाल द्वारा कॅरियर में विजित रिकॉर्ड 22 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • नोवॉक जोकोविच और रोजर फेडरर ने अब तक 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीता हैं।
  • वर्ष 2005 में नडाल ने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
  • इगा स्वीटेक ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है‚ इससे पूर्व इन्होंने वर्ष 2020 में खिताब जीता था।
  • साथ ही उन्होंने लगातार 35 जीत के वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
  • कोको गौफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।
  • कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक की जोड़ी ने भी दूसरी बार फ्रेंच ओपन में महिला युगल का खिताब जीता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.rolandgarros.com/en-us/
https://www.rolandgarros.com/en-us/results/SM?round=7