अन्या श्रबसोल

प्रश्न-14 अप्रैल‚ 2022 को किस देश की महिला तेज गेंदबाज अन्या श्रबसोल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
(a) इंग्लैंड
(b) भारत
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 अप्रैल‚ 2022 को इंग्लैंड की तेज गेंदबाज अन्या श्रबसोल (Anya Shrubsole) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • इस महिला खिलाड़ी ने अपने कैरियर में कुल 173 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
  • उन्होंने अगस्त‚ 2008 में शेनले में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • 3 अप्रैल‚ 2022 को क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध महिला विश्व कप‚ 2022 में अपना अंतिम वन-डे मैच खेला।
  • अपने कैरियर में वह दो बार विश्व कप विजेता इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रहीं।
  • वर्ष 2015 में उन्हें इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
  • वर्ष 2008 में उन्होंने सबसे होनहार युवा महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://theprint.in/sport/england-cricketer-anya-shrubsole-announces-retirement-from-international-cricket/916924/