फॉर्च्यून की विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची, 2019

The World's 50 Greatest Leaders
प्रश्न-18 अप्रैल, 2018 में फॉर्च्यून’ पत्रिका ने विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची जारी की। इस संबंध में विश्व में कौन-सा तथ्य सही नहीं है
(a) इस सूची में तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनांथम को 45 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
(b) इस सूची में गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक बिल एंड मिलिंडा गेट्स शीर्ष स्थान पर हैं।
(c) इस सूची में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न तीसरे स्थान पर हैं।
(d) टेनसेंट के संस्थापक और सीईओ चीन के पोनीमा चौथे स्थान पर हैं।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 18 अप्रैल, 2019 को ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका ने विश्व के 50 महानतम नेताओं (World’s 50 Greatest Leaders) की सूची 2019 जारी की।
  • इस वर्ष की सूची में गेट्स फाउंडेशन के सह संस्थापक बिल एंड मिलिंडा गेट्स शीर्ष स्थान पर हैं।
  • इस सूची में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न दूसरे स्थान पर और अमेरिकी न्याय विभाग के विशेष वकील रॉबर्ट मुलर तीसरे स्थान पर हैं।
  • टेनसेंट (Tencent) के संस्थापक और सीईओ चीन के पोनी मा (Pony ma) चौथे स्थान पर हैं।
  • इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 5वें स्थान पर और स्वीडन् की छात्रा और जलवायु कार्यकर्त्ता ग्रेटा थुनबर्ग छठें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख व्यक्तियों में यूरोपीय यूनियन के कमिश्नर फॉर कंपटीशन मार्गेटे वेस्टेगर को 7वां स्थान, दक्षिण सूडान में जुबा मॉनिटर की प्रधान संपादक अन्ना निमिरियानो को 8 वां स्थान, वर्ल्ड सेंट्रल किचन के शेफ /संस्थापक जोस आंद्रेस (स्पेन) को 9 वां स्थान और अमेरिका वॉलमार्ट कंपनी के सीईओ और वरिष्ठ निदेशक (रणनीति और डिजाइन) डॅग मैकमिलन (Dog McMillon तथा लिसा वुड्स 10 वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • इस सूची में तमिलनाडु के अरुणाचलम मुरुगनांथम (सामाजिक उद्यमी, जयश्री इंडस्ट्रीज) को 45 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • मुरुगनांथम को कम लागत की सेनेटरी नैपकिन बनाने वाली मशीन व ग्रामीण भारत में माहवारी से जुड़े पारंपरिक स्वच्छता प्रथाओं के विषय में जागरूकता उत्पन्न करने का श्रेय प्राप्त है।
  • वर्ष 2014 में टाइम पत्रिका ने उन्हें 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था।
  • मुरुगनांथम को वर्ष 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया था।
  • वह ऑस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘शार्ट पीरियड, इंड ऑफ सेंटेंस’ (Short Period, End of  Sentence) के नायक थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://fortune.com/worlds-greatest-leaders/

http://fortune.com/worlds-greatest-leaders/arunachalam-muruganantham-45/

https://interactive.aljazeera.com/aje/shorts/india-menstruation-man/