छुद्रग्रह एपोफिस 2029 में पृथ्वी के निकट से होकर गुजरेगा

Asteroid Apophis will flyby Earth on April 13, 2029
प्रश्न-वर्ष 2029 में पृथ्वी के निकट से होकर गुजरने वाले छुद्र ग्रह (Asteroid) 99942 एपोफिस का नाम किस देश के विशृंखलता के देवता के नाम पर रखा गया है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) मिस्र
(d) उत्तर कोरिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • खगोलविदों के अनुसार एक बड़े आकार का छुद्र ग्रह 99942 एपोफिस अब से दस वर्षों में, अर्थात वर्ष 2029 में पृथ्वी से बहुत निकट से होकर गुजरेगा।
  • वैज्ञानिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह छुद्र ग्रह 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी की सतह से लगभग 31000  किमी. की दूरी से होकर गुजरेगा।
  • वर्ष 2004 में किट पीक राष्ट्रीय वेद्यशाला (Kitt Peak National Observatory) एरिजोना के खगोलविदों द्वारा छुद्रग्रह एपोफिस की खोज की गई थी।
  • मिस्र के विशृंखलता के देवता के नाम पर इस छुद्र ग्रह का नाम रखा गया है।
  • 13 अप्रैल, 2029 को यह उल्कापिण्ड (Asteroid) जब पृथ्वी के निकट से गुजरेगा तो इसे नंगी आंखों (Naked eyes) से भी देखा जा सकेगा।
  • उस दौरान यह छुद्र ग्रह रात्रि आकाश में एक चलते हुए तारे की तरह दक्षिण गोलर्द्ध में दिखाई पड़ेगा।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) उल्का अनुसंधान समूह (Asteroid Research Community) के साथ मिलकर एक ग्रह सुरक्षा रणनीति (Planetary defense Strategy) बना रही है, ताकि छुद्र ग्रह के किसी परिस्थिति में पृथ्वी के अत्यधिक निकट आने के खतरे से निपटा जा सके।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.jpl.nasa.gov/news/news.php?feature=7390

https://indianexpress.com/article/technology/science/a-large-asteroid-will-flyby-earth-on-april-13-2029-and-nasa-is-already-preparing-for-it-5713168/