फिदेल कास्त्रो

Fidel Castro, Cuba's leader of revolution, dies at 90

प्रश्न-हाल ही में क्यूबा के महान क्रांतिकारी नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्रो का निधन हो गया। वह कब से कब तक क्यूबा के राष्ट्रपति रहे?
(a) वर्ष 1975 से वर्ष 2009 तक
(b) वर्ष 1976 से वर्ष 2008 तक
(c) वर्ष 1976 से वर्ष 2006 तक
(d) वर्ष 1998 से वर्ष 2004 तक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 नवंबर, 2016 को क्यूबा के महान क्रांतिकारी नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्रो का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • उनको क्यूबा कम्युनिस्ट क्रांति का जनक माना जाता है।
  • वह वर्ष 1959 से 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे।
  • वर्ष 1976 से 2008 तक क्यूबा के 17वें राष्ट्रपति थे।
  • वे वर्ष 1965 में क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव बने थे।
  • उन्होंने फरवरी, 2008 में राष्ट्रपति पद स्वेच्छा से त्याग दिया।
  • उनके स्थान पर उनके भाई राउल कास्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
  • वे लंबे भाषणों के लिए भी जाने जाते हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1960 में संयुक्त राष्ट्र में 4 घंटे, 29 मिनट का भाषण दिया था जो कि गिनीज बुक में रिकॉर्ड है।
  • इससे पूर्व उन्होंने क्यूबा में 1986 में 7 घंटे, 10 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/news/world-latin-america-38114953
https://www.theguardian.com/world/2016/nov/26/fidel-castro-cuba-revolutionary-icon-dies
http://edition.cnn.com/2016/11/26/world/fidel-castro-death-reaction/
http://aajtak.intoday.in/story/former-cuban-president-fidel-castro-dead-at-90-1-898856.html