‘प्रहार – राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति एवं रणनीति पर सम्मेलन’-2026

प्रश्न – 28 सितंबर,2026 को ‘प्रहार – राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति एवं रणनीति’ सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a)    नई दिल्ली     (b)    इंदौर 
(c)    मुंबई     (d)    लखनऊ
उत्तर – (a)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 सितंबर,2026 को ‘प्रहार – राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति एवं रणनीति’ सम्मेलन-2026 नई दिल्‍ली में आयोजित हुआ।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन में ‘प्रहार’ के सात स्तंभों पर चर्चा की गई, जिनमें रोकथाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं को एकजुट करना, मानवाधिकार, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को कम करना, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल बिठाना और whole-of-society अप्रोच के साथ रिकवरी व लचीलापन (resilience) लाना शामिल है। 
  • सम्मेलन में केन्द्रीय गृह सचिव, विदेश सचिव, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) /केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के प्रमुख, 15 राज्यों के पुलिस महानिदेशक और सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के आतंकवादरोधी दस्तों (ATS) के प्रमुख शामिल हुए। 
  • इसके अलावा, अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियोंने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में भाग लिया।
  • इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने एक नया प्रत्यर्पण पोर्टल भी लॉन्च किया, जिससे विदेश से भगोड़ों को वापस लाने के प्रयासों में समन्वय बेहतर होगा और इनमें और तेज़ी आएगी.

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2316154&lang=2&reg=48