प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक को पहला सनहॉक शांति पुरस्कार

Renowned Indian agricultural scientist Snhok the first peace prize

प्रश्न-‘सनहॉक शांति पुरस्कार’ जिसे सर्वप्रथम वर्ष 2015 में प्रदान किया गया है, निम्नलिखित में से किस देश से संबद्ध हैः-
(a) स्विटजरलैंड
(b) दक्षिण कोरिया
(c) कनाडा
(d) फ्रांस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 अगस्त, 2015 को दक्षिण कोरिया की राजधानी ‘सियोल’ में एक समारोह के दौरान सनहॉक शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस पुरस्कार को, दो प्रसिद्ध व्यक्तियों डॉ. मोदादुगु विजय गुप्ता तथा अनोते टोंग ने साझा रूप में प्राप्त किया है।
  • डॉ. मोदादुगु विजय गुप्ता प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक हैं जिन्होंने जलीय कृषि (मत्स्य पालन) तकनीक के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है।
  • भविष्य में उत्पन्न होने वाले खाद्य संकट के लिए एक वैकल्पिक समाधान विकसित करने के प्रयासों के तहत उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
  • अनोते टोंग जो किरिबाती के राष्ट्रपति भी हैं को जलवायु संकट के मामले में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • श्री अनोते टोंग ने विश्व जलवायु परिवर्तन एवं कार्बन उत्सर्जन के कारण बढ़ते समुद्री जल स्तर से पीड़ित अपने देशवासियों के बचाव का रास्ता खोजने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
  • विश्व मौसम सर्वेक्षणों में ऐसी संभावना व्यक्त की गयी है कि यदि वर्तमान दर से समुद्री जल स्तर में वृद्धि होती रही तो वर्ष 2050 तक किरिबाती द्वीप समूह जलमग्न हो जायेगा।
  • 63 वर्षीय श्री टोंग की दूरदर्शिता निश्चित रूप से सराहनीय है कि उनका ध्यान अपने देश के नागरिकों की इस आगामी समस्या की तरफ पूर्णरूपेण केन्द्रित है।
  • सनहॉक शांति पुरस्कार की 1 मिलियन अमरीकी डॉलर राशि दोनों विजेताओं द्वारा साझा रूप में प्राप्त की गयी है।
  • भारत के कृषि वैज्ञानिक डॉ मोदादुगु विजय गुप्ता ने भी एशिया,अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र में स्थित गरीब तथा ग्रामीण आबादी के अनुकूल जीविका पालन हेतु जल कृषि (मत्स्य पालन) तकनीक के विकास में विशिष्ट योगदान करके सराहनीय कार्य किया है।
  • वर्ष, 2015 में ‘सनहॉक शांति पुरस्कार’ की थीम में भी समुद्र को विशेष महत्व दिया गया है और यह थीम है-‘मानवता के शांतिपूर्ण भविष्य हेतु ‘समुद्र’ आवश्यक है’।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sunhakprize.com/eng/bbs/board.php?bo_table=41_eng&wr_id=28
http://www.washingtontimes.com/news/2015/aug/28/m-vijay-gupta-fisheries-scientist-awarded-first-su/
http://sunhakprize.com/eng/sp.php?p=22