प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के अविच्छिन्न नेतृत्व पर केंद्रीय मंत्रिमंडल का संकल्प प्रस्ताव

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के अविच्छिन्न नेतृत्व पूर्ण करने पर विशेष संकल्प पारित किया।
  2. संकल्प में उनके नेतृत्व को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की भावना से प्रेरित बताया गया है।
  3. संकल्प के अनुसार गुजरात में प्राप्त लगातार तीन जनादेश और लोकसभा चुनावों में लगातार तीन सफलताएँ जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक हैं।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) 1, 2 और 3
    (d) केवल 1 और 3
    उत्तर- (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 6 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के अविच्छिन्न नेतृत्व पूर्ण करने पर एक विशेष संकल्प पारित किया।
  • संकल्प में उनके नेतृत्व को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की भावना से प्रेरित बताया गया है।
  • गुजरात में लगातार तीन जनादेश तथा लोकसभा चुनावों में लगातार तीन सफलताओं को जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक माना गया है।
  • संकल्प के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में प्रारंभ की गई अनेक सफल पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया।
  • नागरिक शिकायत निवारण हेतु शुरू की गई SWAGAT पहल से प्रेरित होकर PRAGATI मंच की स्थापना की गई, जबकि ज्योतिग्राम योजना की अवधारणा को देशभर में अपनाया गया।
  • इस प्रकार गुजरात के विकास मॉडल को राष्ट्रीय विकास दृष्टि में रूपांतरित किया गया।
  • गरीबों और वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को संकल्प का प्रमुख आधार बताया गया है।
  • जन+धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ।
  • लगभग 60 करोड़ जन-धन खाते, 4 करोड़ से अधिक आवास तथा 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना इसी दृष्टिकोण की उपलब्धियों के रूप में उल्लेखित है।
  • संकल्प में महिलाओं, किसानों, युवाओं और जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया है।
  • लगभग 3.5 करोड़ महिलाओं का लखपति दीदी बनना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पीएम-किसान के अंतर्गत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण तथा पीएम-जनमन जैसी योजनाओं को समावेशी विकास के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सुधारोन्मुख और परिवर्तनकारी बताते हुए वस्तु एवं सेवा कर (GST), प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था, औपनिवेशिक कानूनों के स्थान पर नए विधिक ढांचे तथा स्वच्छता एवं डिजिटल भुगतान जैसे अभियानों का उल्लेख किया गया है।
  • इन पहलों ने शासन प्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जनभागीदारी को सुदृढ़ किया है।
  • आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे विद्युतीकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, रक्षा उत्पादन तथा सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास को महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया गया है।
  • संकल्प में प्रौद्योगिकी को विकास का प्रमुख माध्यम बताया गया है।
  • जन-धन, आधार और मोबाइल (JAM) तंत्र, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली, स्वदेशी कोविड-19 टीकों का विकास तथा चंद्रयान-3 की सफलता को भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  • साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी और जैव-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का भी उल्लेख किया गया है।
  • वैश्विक चुनौतियों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भी संकल्प में प्रमुखता दी गई है।
  • कोविड-19 महामारी के समय व्यापक टीकाकरण अभियान तथा पश्चिम एशिया संकट के दौरान ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को भारत की दृढ़ता और लचीलेपन का आधार बताया गया है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, वर्ष 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और वर्ष 2025 के ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया गया है।
  • इसके साथ ही अनुच्छेद 370 का निरसन, वन रैंक वन पेंशन तथा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद की स्थापना को भी निर्णायक नेतृत्व के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।
  • जी-20 और ब्रिक्स में भारत की सक्रिय भूमिका, ग्लोबल साउथ की आवाज को सशक्त बनाना, अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल कराने का प्रयास तथा वैक्सीन मैत्री पहल को वैश्विक नेतृत्व के उदाहरण के रूप में रेखांकित किया गया है।
  • संकल्प के अंतिम भाग में प्रधानमंत्री मोदी की उस विकास दृष्टि का उल्लेख किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और आर्थिक प्रगति का समन्वय दिखाई देता है।
  • योग, श्री अन्न (मिलेट्स), काशी विश्वनाथ धाम, रामलला की प्राण&प्रतिष्ठा, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को इसी दृष्टिकोण का हिस्सा बताया गया है।
  • मंत्रिमंडल ने वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लक्ष्य के प्रति अपनी पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2319565&reg=3&lang=1

https://newsonair.gov.in/hi/delhi-govt-adopted-all-the-major-schemes-of-central-govt-says-cm-rekha-gupta