पेंटागन के शीर्ष पद पर नामित भारतीय मूल की महिला

radha iynger

प्रश्न-जून‚ 2022 में भारतीय मूल की किस महिला को पेंटागन के शीर्ष पद पर नामित किया गया?
(a) राधा अयंगर
(b) नेहा पारिख
(c) जसप्रीत कौर
(d) आशाखेमका
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • जून‚ 2022 में भारतीय मूल की अमेरिकी‚ महिला राधा अयंगर प्लंब पेंटागन के शीर्ष पद पर नामित हुई।
  • उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ‘डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट’ के उप अवर सचिव के पद पर नामित किया है।
  • वर्तमान में वह रक्षा उपसचिव की चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
  • वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी है।
  • इसके अलावा‚ उन्होंने रक्षा मंत्रालय‚ ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/international/biden-nominates-indian-american-radha-iyengar-to-top-pentagon-position/article65532247.ece