प्रश्न – मई 2026 में अधिसूचित पुडुचेरी के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- केंद्र सरकार ने पुडुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों को अधिसूचित किया।
- इन प्रस्तावों को एसईजेड के बोर्ड ऑफ अप्रूवल ने फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी।
- दोनों एसईजेड केवल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई, 2026 में केंद्र सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZs) को अधिसूचित किया है।
- इन प्रस्तावों को वाणिज्य विभाग के अंतर्गत एसईजेड के बोर्ड ऑफ अप्रूवल ने 27 फरवरी 2026 को आयोजित अपनी 137वीं बैठक में मंजूरी दी थी।
- इन दोनों एसईजेड परियोजनाओं का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर पैदा करना है।
- सरकार के अनुसार, ये परियोजनाएं भारत की औद्योगिक क्षमता को बढ़ाने, निर्यात को विस्तार देने और रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
- अधिसूचित दो एसईजेड में से पहला सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं एसईजेड होगा, जिसे मेसर्स औलगेरेट नगर पालिका द्वारा पुडुचेरी के औलगेरेट तालुक स्थित थट्टनचावडी गांव में विकसित किया जाएगा।
- यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत का पहला ऐसा एसईजेड होगा जिसे किसी शहरी स्थानीय निकाय, यानी नगरपालिका, द्वारा विकसित किया जाएगा।
- इस परियोजना के लिए 8.6230 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है।
- इसमें लगभग 725 करोड़ रुपये के निवेश और 3,500 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना है।
- दूसरा एसईजेड एक मल्टी-सेक्टर एसईजेड होगा, जिसे मेसर्स पुडुचेरी औद्योगिक संवर्धन विकास एवं निवेश निगम (पीआईपीडीआईसी द्वारा विकसित किया जाएगा।
- यह परियोजना पुडुचेरी के विल्लियनूर तालुक के करासुर गांव में स्थापित की जाएगी।
- इसके लिए 86.2457 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है।
- इसमें लगभग 1,250 करोड़ रुपये के निवेश और 5,000 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान है।
- इन दोनों परियोजनाओं से पुडुचेरी में औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2266735®=48&lang=2