पिपराईच चीनी मिल और मुंडेरवा चीनी मिल की अविवादित भूमि पर नई चीनी मिल एवं को-जेनरेशन प्लांट की स्थापना का निर्णय

Pipriach sugar mill and Mundakha sugar mill

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा किन दो जिलों में बंद पड़ी चीनी मिलों की अविवादित भूमि पर नई चीनी मिल एवं को-जेनरेशन प्लांट की स्थापना का निर्णय लिया गया?
(a) बाराबंकी, जौनपुर
(b) फतेहपुर, फैजाबाद
(c) गोरखपुर, बस्ती
(d) बस्ती, महराजगंज
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 जनवरी, 2018 को संपन्न उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में गोरखपुर जिले में बंद पिपराईच चीनी मिल और बस्ती जिले में बंद पड़ी मुंडेरवा चीनी मिल की अविवादित भूमि पर नई चीनी मिल और को-जेनरेशन प्लांट की स्थापना का निर्णय लिया गया।
  • इन दोनों चीनी मिलों की अविवादित भूमि पर 5000 टी.सी.डी. की नई चीनी मिल एवं उसके अनुरूप को-जेनरेशन प्लांट की स्थापना की जाएगी।
  • उक्त दोनों परियोजना की स्थापना पर होने वाला व्ययभार शत-प्रतिशत ऋण के रूप में राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • राज्य मंत्रिमंडल की अनुमति के पश्चात एक वर्ष में दोनों स्थलों पर चीनी मिल एवं को-जेनरेशन प्लांट की स्थापना कर संचालन किया जाएगा।
  • चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की समृद्धि, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा एवं प्रदेश का आर्थिक विकास होगा।
  • ज्ञातव्य है कि पिपराईच चीनी मिल (नवीन) के पास पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण प्राप्त होने के बाद 1 वर्ष के अंदर आसवनी की स्थापना कर उसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=900