पहला पैरा राष्ट्रीय खेल

प्रश्न-जून-जुलाई, 2018 में भारत में राष्ट्रीय पैरा खेल आयोजित किए जाएंगे। इससे संबंधित विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह खेल दूसरी बार देश में आयोजित किया जाएगा।
(b) इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु सीमा 16-40 वर्ष निर्धारित है।
(c) इस खेल आयोजन पर होने वाले खर्च का वहन खेल मंत्रालय करेगा।
(d) इसमें दस विधाओं में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून-जुलाई, 2018 में देश में पहली बार राष्ट्रीय पैरा खेल का आयोजन खेलो इंडिया योजना के तहत किया जाएगा।
  • खेल मंत्रालय द्वारा जारी तकनीकी हैंडबुक के अनुसार ये खेल 28 जून से 7 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
  • इस खेल का आयोजन भारतीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया जाएगा।
  • इस आयोजन पर होने वाले खर्च का वहन खेल मंत्रालय करेगा।
  • इन खेलों में भागीदारी हेतु खिलाड़ियों की पात्रता आयु 16-40 वर्ष निर्धारित है।
  • इसमें दस विधाओं (पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, नेत्रहीन जूडो, पैरा पावरलिफ्टिंग, निशानेबाजी पैरा खेल, पैरा तैराकी, टेबल टेनिस, व्हीलचेयर बॉस्केटबाल और व्हीलचेयर तलवारबाजी में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
  • यह स्पर्धाएं चार स्थानों कांतिरावा स्टेडियम, सांई सेंटर बंगलुरू, कर्नाटक बैडमिंटन संघ स्टेडियम और कांतिरावा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।
  • राष्ट्रीय पैरा खेल 2 वर्ष में एक बार आयोजित होगा।
  • पहले राष्ट्रीय पैरा खेल अक्टूबर माह में जकार्ता में होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालिफायर होंगे।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/first-para-national-games-this-year-under-khelo-india-scheme/articleshow/64204337.cms
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/first-para-national-games-this-year-under-khelo-india-scheme-1235121-2018-05-17