पहला गुड गवर्नेंस इंडेक्स, 2019

Good Governance Index launched
प्रश्न-25 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा पहला गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसके तहत जारी समग्र सूचकांक (Composite Ranking) में बड़े राज्यों की श्रेणी में तमिलनाडु को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(ii) इसके तहत केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) समग्र सूचकांक में उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी क्षेत्रों की श्रेणी में प्राप्त हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?

(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 25 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा पहला गुड गवर्नेंस इंडेक्स (Good Governance Index), 2019 जारी किया गया।
  • यह सूचकांक सभी राज्यों में गवर्नेंस की ताजा स्थिति का आकलन करने और राज्य सरकारों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा उठाए गए विभिन्न अहम कदमों के प्रभावों से अवगत होने का एक समान साधन है।
  • इस सूचकांक के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-

(i)   सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में गवर्नेंस की ताजा स्थिति की तुलना करने के लिए मापने योग्य डेटा उपलब्ध कराना,

(ii)  गवर्नेंस में बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए उपर्युक्त रणनीतियों को तैयार एवं कार्यान्वित करने में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को सक्षम बनाना, तथा

(iii) परिणाम उन्मुख अवधारणाओं एवं प्रशासन की ओर अग्रसर होना।

  • इस सूचकांक के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलग-अलग तीन समूहों में बांटा गया है-

(i)   बड़े राज्यों (Big States)

(ii)  उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्य (NE and Hill States)

(ii)  केंद्रशासित प्रदेश (UTs)

  • इस सूचकांक के तहत जारी समग्र सूचकांक (Composite Ranking) के अलावा, 10 अन्य क्षेत्रों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को रैंकिंग प्रदान की गई हैं।
  • ये 10 क्षेत्र इस प्रकार हैं-

(i)   कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (Agriculture and Allied Sectors)।

(ii)  वाणिज्य एवं उद्योग (Commerce and  Industries)।

(iii) मानव संसाधन विकास (Human Resource Development)।

(iv) सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health)

(v)  सार्वजनिक अवसंरचना व उपयोगिताएं (Public Infra and Utilities)।

(vi) आर्थिक गवर्नेंस (Economic Governance)

(vii)      समाज कल्याण एवं विकास (Social Welfare and Development)

(viii)न्यायिक व सार्वजनिक सुरक्षा (Judicial and Public Security)

(ix) पर्यावरण (Environment), और

(x)  नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस (Citizen Centric Governance)।

  • इन सभी 10 गवर्नेंस क्षेत्रों को कुल मिलाकर 50 संकेतकों में मापा गया
  • समग्र सूचकांक (Composite Ranking)
  • बड़े राज्यों में शीर्ष 3 राज्य एवं स्कोर

      1. तमिलनाडु (5.62)

      2. महाराष्ट्र (5.40)

      3. कर्नाटक (5.10)

  • उत्तर-पूर्वी राज्यों में शीर्ष 3 राज्य एवं स्कोर

     1. हिमाचल प्रदेश (5.22)

      2. उत्तराखंड (4.87)

      3. त्रिपुरा (4.50)

  • केंद्रशासित प्रदेशों में शीर्ष 3 प्रदेश एवं स्कोर

     1. पुडुचेरी (4.69)

      2. चंडीगढ़ (4.68)

      3. दिल्ली (4.39)

 कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्र सूचकांक

बड़े राज्यों में शीर्ष तीन राज्य एवं स्कोर

     1. मध्य प्रदेश (0.73)

      2. राजस्थान (0.60)

      3. छत्तीसगढ़ (0.58)

  • उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में शीर्ष 3 राज्य एवं स्कोर

     1. मिजोरम (0.66)

      2. हिमाचल प्रदेश (0.47)

      3. त्रिपुरा (0.44)

  • केंद्रशासित प्रदेशों में शीर्ष 3 प्रदेश एवं स्कोर

      1. दमन एवं दीव (0.51)

      2. पुडुचेरी (0.45)

      3. अंडमान एवं निकोबार दीप समूह (0.38)

  • वाणिज्य एवं उद्योग सूचकांक
  • बड़े राज्यों में शीर्ष 3 राज्य एवं स्कोर

      1. झारखंड (0.94)

      2. आंध्र प्रदेश (0.94)

      3. तेलंगाना (0.93)

  • उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में शीर्ष 3 राज्य एवं स्कोर

     1. उत्तराखंड (0.91)

      2. हिमाचल प्रदेश (0.83)

      3. असम (0.83)

  • केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली (0.33) शीर्ष स्थान पर रहा।
  • मानव संसाधान विकास सूचकांक
  • बड़े राज्यों में गोवा को शीर्ष स्थान।
  • उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष स्थान।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी को शीर्ष स्थान।
  • लोक स्वास्थ्य सूचकांक में
  • बड़े राज्यों में केरल को, उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में मणिपुर तथा केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सार्वजनिक अवसंरचना सूचकांक में
  • बड़े राज्यों में तमिलनाडु को उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को तथा केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • आर्थिक गवर्नेंस सूचकांक में
  • बड़े राज्यों में कर्नाटक को, उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड को तथा केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • सामाजिक कल्याण एवं विकास सूचकांक
  • बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ को, उत्तर-पूर्वी राज्यों में मेघालय को तथा केंद्रशासित प्रदेशों में दमन एवं दीव को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • न्यायिक एवं लोक सुरक्षा सूचकांक
  • बड़े राज्यों में तमिलनाडु को, उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश को तथा केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।पर्यावरण सूचकांक में बड़े राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश तथा केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.phdcci.in/wp-content/uploads/2019/12/Good-Governance-Index-GGI-Ministry-of-Personnel-Public-Grievances-Pensions.pdf

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1597992

http://ddnews.gov.in/national/good-governance-index-launched

https://www.thehindubusinessline.com/news/national/tn-tops-in-good-governance/article30397206.ece#