प्रश्न – एलोग्राफा जीनस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- यह ग्राफिडेसी परिवार से संबंधित है।
- यह स्क्रिप्ट लाइकेनों का एक प्रमुख जीनस है।
- विश्वभर में इसकी 200 से अधिक प्रजातियाँ ज्ञात हैं।
- इसकी सभी प्रजातियाँ केवल पश्चिमी घाट में पाई जाती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई, 2026 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने पश्चिमी घाट में एलोग्राफा (Allographa) जीनस से संबंधित लाइकेन बनाने वाले कवकों की पांच नई प्रजातियों की खोज की जानकारी दी।
- यह अनुसंधान डीएसटी के स्वायत्त संस्थान एमएसीएस-अगरकर अनुसंधान संस्थान, पुणे के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया।
- एलोग्राफा, ग्राफिडेसी (Graphidaceae) परिवार के स्क्रिप्ट लाइकेनों का एक प्रमुख जीनस है।
- लाइकेन कवक तथा शैवाल अथवा सायनोबैक्टीरिया के सहजीवी संबंध से बनते हैं।
- एलोग्राफा की विश्वभर में 200 से अधिक प्रजातियां ज्ञात हैं।
- प्रदूषण और पर्यावास परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होने के कारण लाइकेन वन स्वास्थ्य और पर्यावरणीय गुणवत्ता के महत्त्वपूर्ण जैव-संकेतक माने जाते हैं।
- यह पश्चिमी घाट की एलोग्राफा प्रजातियों की पहली व्यापक आणविक फाइलोजेनेटिक जांच है।
- शोध दल ने पारंपरिक वर्गीकरण को आधुनिक आणविक तकनीकों के साथ जोड़ा।
- नमूनों के रूपात्मक और रासायनिक विश्लेषण के साथ तीन आनुवंशिक मार्करों-एमटीएसएसयू, एनआरएलएसयू और आरपीबी2 का उपयोग कर बहु-स्थानिक डीएनए अनुक्रमण किया गया।
- इस अध्ययन के परिणामस्वरूप पांच नई प्रजातियों: केरल राज्य के नाम पर नामित भारतीय लाइकेनोलॉजिस्ट डॉ. संजीव नायका के सम्मान में नामित एलोग्राफा केरलेंसिस; ए. नायका; ए. पैराकॉन्सैंगुइनिया; ए. पर्सिस्टिन्सपर्सा और ए. सेमीकार्बोनिसटा की खोज और उनका वर्णन किया गया।
- इसके अतिरिक्त, लेखकों ने ए. कैल्सिया, ए. मैकेला, ए. एक्विलोनिया, ए. रिमुलोसा और ए. एफ्यूसोसोरेडिका सहित कई पूर्व-ज्ञात प्रजातियों के लिए नए आणविक डेटा भी तैयार किए।
- अध्ययन से पता चला कि देखने में समान प्रजातियां विकास की दृष्टि से निकट संबंधी होना आवश्यक नहीं हैं।
- अतः केवल बाहरी आकृति के आधार पर प्रजातियों की पहचान पर्याप्त नहीं है।
- यह खोज जैव विविधता आकलन, पर्यावरणीय निगरानी, संरक्षण योजना और वन पारिस्थितिकी के सतत प्रबंधन में सहायक होगी।
- यह अनुसंधान माइकोलॉजिकल प्रोग्रेस पत्रिका में प्रकाशित हुआ तथा पश्चिमी घाट को लाइकेन विविधता के एक महत्त्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…