पद्म पुरस्कार-2016

Padma Awards 2016

प्रश्न-पद्म पुरस्कार-2016 में कितने व्यक्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने का निर्णय किया गया?
(a) 11
(b) 10
(c) 12
(d) 13
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 67 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी, 2016 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार-2016 की घोषणा की।
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 112 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने की अनुमति प्रदान की।
  • इस स्वीकृति के अनुसार 10 पद्म विभूषण, 19 पद्मभूषण तथा 83 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
  • जिसमें 19 महिलाएं, 10 विदेशी, अप्रवासी भारतीय और विदेशी मूल के व्यक्ति (एक व्यक्ति मरणोपरांत) तथा कुल 4 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जायेगा।
  • ज्ञातव्य है कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है जो कि पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री श्रेणी में प्रदान किए जाते हैं।
  • यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, जनहित के कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य तथा शिक्षा, खेल-कूद तथा नागरिक सेवाओं आदि के लिए प्रदान किए जाते हैं।
  • पद्म विभूषण असाधारण और उत्कृष्ट सेवा हेतु, पद्म भूषण उच्च श्रेणी की उत्कृष्ट सेवा तथा पद्मश्री किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रदान किया जाता है।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और इनका वितरण मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले समारोह में किया जाता है।
  • वर्ष 2016 में पद्म अलंकरण से सम्मानित किए जाने वाले प्रमुख व्यक्तियों का विवरण निम्न है-
    पद्म विभूषण
  • कला-यामिनी कृष्णमूर्ति (शास्त्रीय नृत्य), रजनीकांत (सिनेमा), गिरिजा देवी (शास्त्रीय गायन)
  • साहित्य एवं शिक्षा-अविनाश दीक्षित (अमेरिका), रामोजी राव (पत्रकारिता)
  • चिकित्सा-डॉ.विश्वनाथ शांता (कैंसर विज्ञान)
  • लोक-कार्य-जगमोहन
  • विज्ञान एवं अभियंत्रिकी-डॉ. वासुदेव कलकुंते आत्रे
  • व्यापार एवं उद्योग-धीरू भाई अंबानी (मरणोपरांत)
  • अन्य-श्री श्री रविशंकर (आध्यात्य)
    पद्मभूषण
  • कला-अनुपम खेर (सिनेमा), उदित नारायण झा (पार्श्व गायन), राव वी सुतार (मूर्तिकला), हिसनाम कन्हाई लाल (थियेटर)
  • साहित्य तथा शिक्षा-यार्लगद्द लक्ष्मी प्रसाद, प्रो.एन.एस.रामानुज ताताचार्य, डॉ.बरजिंदर सिंह हमदर्द (पत्रकारिता)
  • चिकित्सा-प्रो.डी.नागेश्वर रेड्डी (जठरांत्र विज्ञान)
  • लोक-कार्य-रवीन्द्र चंद्र भार्गव, रॉबर्ट ब्लैकविल (अमेरिका)
  • खेल-साइना नेहवाल (बैडमिंटन), सानिया मिर्जा (टेनिस)
  • व्यापार तथा उद्योग-इंदु जैन, पलोनजी शपूरजी मिस्त्री (अनिवासी भारतीय/अप्रवासी भारतीय)
  • विज्ञान एवं अभियांत्रिकी-वेंकट रामाराव अल्ला
  • अन्य-तेजोमायानंद (आध्यात्म), स्वामी दयानंद सरस्वती (मरणोपरांत), हाफिज कॉन्ट्रैक्टर (वास्तुकला)
  • प्रशासनिक-सेवा विनोद राय
    पद्मश्री
  • इस श्रेणी में इस बार 21 व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया गया है जिनमें प्रमुख हैं-
  • प्रतिभा प्रहलाद (शास्त्रीय नृत्य), भीखुदन गढ़वी (लोक संगीत), श्रीभाष चंद्र सुपाकर (वस्त्र डिजायनिंग), अजय देवगन (सिनेमा), प्रियंका चोपड़ा (सिनेमा), पं. तुलसीदास बोरकर (शास्त्रीय संगीत), डॉ. सोमा घोष (शास्त्रीय गायन), नील माधव पंडा (फिल्म निर्देशन तथा निर्माण), एस.एस.राजामौलि (फिल्म निर्देशन तथा निर्माण), प्रकाश चंद सुराणा (मरणोपरांत), सईद जाफरी (मरणोपरांत) प्रमुख हैं।
  • साहित्य और शिक्षा-इस श्रेणी में 11 व्यक्तियों को सम्मान दिया गया है जिनमें से प्रमुख हैं- प्रो. पुष्पेश पंत, हलदर नाग, जवाहरलाल कौल (पत्रकारिता)।
  • चिकित्सा-इस श्रेणी में 16 व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने का निर्णय किया है जिसमें रविकांत (शल्य-चिकित्सा), प्रो. रामहर्ष सिंह (आयुर्वेद), अनिल कुमारी मल्होत्रा (होम्योपैथी), डॉ. एम.एम. जोशी (नेत्र विज्ञान) आदि प्रमुख हैं।
  • लोक कार्य- इस श्रेणी में 4 व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिनमें एमसी मेहता, उज्ज्वल निकम प्रमुख हैं।
  • विज्ञान एवं अभियांत्रिकी-इस श्रेणी में 6 व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का निर्णय किया गया है जिसमें सतीश कुमार, प्रो. दीपांकर चटर्जी, ओंकार नाथ श्रीवास्तव आदि सम्मिलित हैं।
  • सामाजिक कार्य-इस श्रेणी में 10 व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का निर्णय किया गया है जिसमें सुनीता कृष्णन, सुधाकर ओल्वे, टीवी नारायण आदि सम्मिलित हैं।
  • खेल-इस श्रेणी में 2 खिलाड़ियों दीपिका कुमारी (तीरंदाजी), सुशील दोषी (कमेट्री) को सम्मानित करने का निर्णय किया गया है।
  • व्यापार तथा उद्योग-इस श्रेणी में 5 व्यक्ति सम्मिलित हैं जिनमें प्रमुख हैं-दिलीप संघवी, होरमुसजी घरदा, अजय पाल सिंह बंगा (अनिवासी भारतीय/अप्रवासी भारतीय)।
  • अन्य-इस श्रेणी में 8 व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जायेगा जिसमें प्रमुख हैं पीयूष पांडे (विज्ञापन तथा संचार), सुभाष पालेकर (कृषि), रवीन्द्र कुमार सिन्हा (वन्यजीव संरक्षण), हुई लैन झांग (योग), प्रेद्रग के निकिक (योग)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=45530
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135783