प्रश्न – अगस्त, 2026 में किस देश ने यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले ओशादबैंक (Oschadbank) द्वारा दायर एक निवेश संधि मध्यस्थता (Investment Treaty Arbitration) मामले में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है?
(a) अमेरिका (b) पोलैंड
(c) रूस (d) स्पेन
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2026 में रूस ने यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले ओशादबैंक (Oschadbank) द्वारा दायर एक निवेश संधि मध्यस्थता (Investment Treaty Arbitration) मामले में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को अपना मध्यस्थ नियुक्त किया
- यह विवाद उन परिसंपत्तियों और परिचालनों से संबंधित है, जिनके बारे में ओशादबैंक का कहना है कि रूस द्वारा वर्ष 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने के आक्रमण के बाद उसने दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज़्ज़िया क्षेत्रों में उन्हें खो दिया।
- निवेश संधि मध्यस्थता द्विपक्षीय या बहुपक्षीय निवेश समझौतों के तहत विवादों के निपटारे की एक प्रक्रिया है।
- इसमें सामान्यतः कोई निवेशक या सरकारी स्वामित्व वाली इकाई किसी मेजबान देश के खिलाफ निवेश संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियों के कथित उल्लंघन को लेकर दावा करती है।
- वर्तमान मामला रूसी संघ की सरकार और यूक्रेन के मंत्रिमंडल के बीच निवेश को प्रोत्साहित करने और पारस्परिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी 1998 के समझौते के तहत सुना जा रहा है।
- ऐसे समझौतों को सामान्यतः द्विपक्षीय निवेश संधि (Bilateral Investment Treaty-BIT) कहा जाता है।
- इनमें अक्सर विवाद के समाधान के लिए तीन सदस्यीय मध्यस्थ न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता का प्रावधान होता है।
- इस मामले में गठित न्यायाधिकरण में तीन सदस्य हैं।
- स्टावरोस ब्रेकौलाकिस, जो यूनानी मध्यस्थ और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में प्रोफेसर हैं, को ओशादबैंक ने नियुक्त किया है।
- कोस्टा रिका की दयाला जिमेनेज को दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से न्यायाधिकरण की अध्यक्ष के रूप में चुना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…