नेपाल सरकार द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति के प्रचार के लिए सद्भावना दूत नियुक्त

प्रश्न-हाल ही में नेपाल सरकार ने किस बॉलीवुड अभिनेत्री को पर्यटन एवं संस्कृति के प्रचार के लिए अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया?
(a) विद्या बालन
(b) माधुरी दीक्षित
(c) मनीषा कोइराला
(d) जया प्रदा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 सितंबर, 2018 को नेपाल सरकार ने पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को पर्यटन एवं संस्कृति के प्रचार के लिए अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 4 वर्ष होगा।
  • उल्लेखनीय है कि नेपाल सरकार ने वर्ष 2020 को ‘विजिट नेपाल ईयर’ (Visit Nepal Year) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
  • उनकी सद्भावना दूत के रूप में नियुक्ति से दोनों पड़ोसी देशों के बीच सदियों पुराने संबंध और मजबूत होंगे और भारत में नेपाल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
http://ddnews.gov.in/international/nepal-appoint-actress-jaya-prada-goodwill-ambassador-tourism-culture