‘नुआखाई जुहार’ महोत्सव

प्रश्न – हाल ही में ‘नुआखाई जुहार’ महोत्सव प्रमुख रूप से किस राज्य में मनाया गया ?
(a) उत्तर प्रदेश (b) ओडिशा
(c) राजस्थान (d) कर्नाटक
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 सितंबर, 2026 को ओडिशा राज्य में ‘नुआखाई जुहार’ महोत्सव मनाया गया।
  • वस्तुतः नुआखाई जुहार महोत्सव ओडिशा, छत्तीसगढ़ व इसके पड़ोसी राज्यों में मनाया जाता है।
  • यह ओडिशा राज्य का प्रमुख पर्व है, जो गणेश चतुर्थी उत्सव के एक दिन बाद विशेष रूप से ओडिशा के पश्चिमी भागों में मनाया जाता है
  • यह एक तरह का कृषि पर्व है, जिसमें पैदा होने वाली नई फसल (धान) का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाता है।
  • परंपरानुसार नया धान जिसे ‘नवन्ना’ (Nabanna) कहा जाता है, को मां समालेश्वरी को चढ़ाया जाता है।
  • मां समालेश्वरी को संबलपुर की मुख्य देवी माना जाता है।
  • इस त्योहार को मनाने का प्रमुख उद्देश्य कृषि गतिविधियों के लिए अनुकूल मौसम की आशा करना है, जिससे फसल अच्छी हो।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2310462&reg=3&lang=1

https://utsav.gov.in/view-event/nuakhai?utm

https://newsonair.gov.in/odisha-celebrates-nuakhai-festival-with-prompt-and-gaiety