प्रश्न – ‘निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसका उद्देश्य नर्मदा नदी का संरक्षण, पुनर्जीवन और दीर्घकालीन सतत प्रबंधन करना है।
- इसे मध्यप्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
- इस मिशन का प्रशासनिक ढाँचा द्वि-स्तरीय होगा।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने नर्मदा नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और दीर्घकालीन सतत प्रबंधन के लिए ‘निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)’ के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
- मध्य प्रदेश की लगभग 33 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नर्मदा नदी और उसके जलग्रहण क्षेत्र पर निर्भर है।
- इसे ध्यान में रखते हुए नमन मिशन को एकीकृत, वैज्ञानिक और बहुविभागीय संस्थागत व्यवस्था के रूप में विकसित किया जाएगा।
- नमन मिशन को मध्यप्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
- इसका प्रशासनिक ढाँचा त्रि-स्तरीय होगा।
- सर्वोच्च साधारण सभा की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री इसके उपाध्यक्ष होंगे।
- इसमें 19 सहभागी विभागों के मंत्री और अधिकतम 10 विषय-विशेषज्ञ सदस्य होंगे।
- प्रशासनिक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव उपाध्यक्ष होंगे।
- इस समिति में आईआईएसईआर, आईआईटी, आईआरएमए, एनआईएच, आईआईएफएम, आईसीएआर और एनईईआरआई जैसे राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएंगे।
- मिशन के लिए ‘निर्मल एवं अविरल नर्मदा मिशन निधि’ स्थापित होगी।
- इसके अंतर्गत राज्य सरकार प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये और वन विभाग की कैम्पा निधि से प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
- विशेष कार्यों के लिए पाँच वर्षों में राज्य बजट से अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- सीएसआर फंड, केंद्रीय सहायता और पीपीपी मॉडल से भी संसाधन जुटाए जाएंगे।
- मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, डिसीजन सपोर्ट सिस्टम और जलवायु परिवर्तन मॉडलिंग और निर्णय सहायता प्रणाली के माध्यम से नर्मदा नदी के स्वास्थ्य का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…