नव्या (NAVYA) पहल

प्रश्न – निम्नलिखित में से ‘नव्या’ (NAVYA) पहल से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह परियोजना 16–18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को अपरंपरागत क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण देने हेतु प्रारंभ की गई है।
(b) यह योजना देश के केवल 10 आकांक्षी जिलों में लागू की जाएगी।
(c) इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से की गई।
(d) इस पहल का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जून, 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) संयुक्त रूप से विकसित भारत @2047 के तहत किशोरियों के लिए कौशल विकास की नई पहल ‘नव्या’ (NAVYA – Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls) नामक एक पायलट पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से की है।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसडीई राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • ‘नव्या’ एक पायलट परियोजना है जिसका उद्देश्य 16–18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं (जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 है) को अपरंपरागत क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें ऐसे कौशल देना है, जिससे वे भारत के विकास में भागीदार बन सकें।
  • यह पायलट प्रोजेक्ट देश के 19 राज्‍यों के 27 पूर्वोत्‍तर और आकांक्षी जिलों में लागू किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और अन्य प्रमुख योजनाओं का सहयोग लिया जाएगा।
  • दोनों मंत्रालयों के बीच संस्थागत समन्वय को औपचारिक रूप से स्थापित किया जाएगा, जिससे भविष्य में बालिकाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।
  • उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षार्थी किशोरियों से संवाद, PMKVY एवं PM विश्वकर्मा प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया।
  • ‘नव्या’ पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 विज़न का सशक्त प्रतीक है, जो किशोरियों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करता

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2139341#:~:text=In%20a%20significant%20step%20towards,through%20Vocational%20Training%20for%20Young

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/governance/government-launches-navya-initiative-for-empowering-adolescent-girls-with-vocational-skills/122036796

https://www.newindianexpress.com/nation/2025/Jun/25/centre-launches-initiative-to-equip-rural-girls-with-vocational-training-in-non-traditional-emerging-jobs