नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के नए उप-राज्यपाल

प्रश्न-25 अक्टूबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया?
(a) पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
(b) राधा कृष्ण माथुर
(c) गिरीश चंद्र मुर्मू
(d) सत्यपाल मलिक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 25 अक्टूबर, 2019 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं व्यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू को नवगठित केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया।
  • वह वर्ष 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त राधा कृष्ण माथुर को नवगठित केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि ये दोनों ही केंद्रशासित प्रदेश 31 अक्टूबर, 2019 को अस्तित्व में आ जाएंगे।
  • इसके अलावा राष्ट्रपति जम्मू एवं कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को स्थानांतरित कर गोवा का राज्यपाल बनाया गया।
  • इस पर वह मृदुला सिन्हा का स्थान लेंगे।
  • राष्ट्रपति ने भाजपा केरल इकाई के अध्यक्ष पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया।
  • अभी तक असम के राज्यपाल जगदीश मुखी मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आईबी के पूर्व प्रमुख एवं केंद्र सरकार की ओर से जम्मू एवं कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार रहे दिनेश्वर शर्मा को लक्ष्यद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
  • इस पद पर वह मिहिर वर्धन का स्थान लेंगे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1589289#