‘नक्शे’ पोर्टल की शुरूआत

“nakshe” Portal launched by Dr. Harsh Vardhan on 250th Anniversary of Survey of India

प्रश्न-हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘नक्शे’ पोर्टल की शुरूआत की?
(a) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(b) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(d) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2017 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘नक्शे’ पोर्टल की शुरूआत की।
  • केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भारतीय सर्वेक्षण (SOI) की 250 वीं जयंती के अवसर पर इस नए वेब पोर्टल की शुरूआत की।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय सर्वेक्षण देश की एक प्रमुख मानचित्रण एजेंसी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1767 में हुई थी।
  • यह भारत का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग है और विश्व में सबसे पुराने सर्वेक्षण प्रतिष्ठानों में से एक है।
  • उल्लेखनीय है कि देश के वैज्ञानिक सर्वेक्षणों के मैपिंग प्रतिष्ठान ‘द ग्रेट ट्रिगनोमेट्रिक सर्वे (GTS) की स्थापना प्रसिद्ध सर्वेक्षक कर्नल लम्बटन और सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा 10 अप्रैल, 1802 में की गई थी।
  • भारतीय सर्वेक्षण ने देश के प्रत्येक भाग का सर्वेक्षण किया और नक्शा बनाया है और इन नक्शों ने भारत के राष्ट्र निर्माण की गाथा में एक अमूल्य भूमिका निभाई है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60380
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=160805