नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2018

New Delhi World Book Fair 2018

प्रश्न-6-14 जनवरी, 2018 के मध्य 26वां ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2018’ का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया। इस वर्ष मेले की थीम क्या थी?
(a) मैत्री
(b) मानुषी
(c) पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
(d) डिजिटल इंडिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6-14 जनवरी, 2018 के मध्य 26वें ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला’-2018 का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया।
  • इस वर्ष मेले की थीम ‘पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन’ (Environment and Climate Change) थी।
  • इस नौ दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के सहयोग से किया गया।
  • इस बार मेले में यूरोपीय संघ ने अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
  • मेले में यूरोपीय संघ में शामिल 27 देशों के साथ ईरान, मेक्सिको, जापान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन समेत 40 देशों ने हिस्सा लिया।
  • इसके अलावा यूनेस्को और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इसमें हिस्सा लिया।

संबंधित लिंक
http://www.newdelhiworldbookfair.gov.in/16___history-of-ndwbf_ndwbf.ndwbf_page
http://www.newdelhiworldbookfair.gov.in//downloads/2018/theme-2018.jpg