‘द फ्यूचर ऑफ रेल’ रिपोर्ट

Shri Piyush Goyal launches the IEA’s Report “The Future of Rail”

प्रश्न-निम्न में किस संस्था द्वारा 30 जनवरी, 2019 को ‘द फ्यूचर ऑफ रेल’ (The Future of Rail) रिपोर्ट का प्रकाशन किया गया है?
(a) रेल मंत्रालय
(b) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)
(c) नीति आयोग
(d) वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 जनवरी, 2019 को रेलमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की ‘द फ्यूचर ऑफ रेल’ रिपोर्ट का प्रकाशन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस रिपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय रेल संघ (IUC) की सहायता से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा तैयार किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा मांग का एक-तिहाई, तेल मांग का दो-तिहाई और वैश्विक कार्बन उत्सर्जन का एक चौथाई भाग परिवहन क्षेत्र से संबंधित है।
  • जबकि रेल क्षेत्र दुनिया के कुल यात्रियों के 8%  माल परिवहन का 7% वहन करता है और वैश्विक ऊर्जा मांग का केवल 2% उपभोग करता है जो इसकी क्षमता का परिचायक है।
  • रिपोर्ट में विशेषकर भारत पर फोकस किया गया है। भारत में रेल, अद्वितीय सामाजिक-आर्थिक भूमिका निभाते हुए परिवहन का एक महत्वूर्ण आधार बनी हुई है, जो शहरों व गावों के मध्य एक लिंक के रूप में कार्य करती है।
  • वर्ष 2000 के बाद रेल यात्रियों में लगभग 200% की वृद्धि हुई है, जिसमें भविष्य में और अधिक वृद्धि की संभावना है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में कुल रेल यात्रियों के 3/4 भाग का आवागमन इलेक्ट्रिक ट्रेनों से होता है, जिसमें वर्ष 2000 के बाद 60% की वृद्धि हुई है।
  • यूरोप, जापान और रूस के अधिकांश क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक ट्रेन विद्यमान हैं, जबकि उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में अभी भी रेल-इंजन की डीजल-ईंधन पर निर्भरता अधिक है।
  • रिपोर्ट में ट्रेनों के कई प्रकारों का उल्लेख किया गया है, जिसमें परम्परागत ट्रेन (अधिकतम गति-250 किलोमीटर/घं.), हाई स्पीड ट्रेन (न्यूनतम गति-250 किलोमीटर/घं.), मेट्रो रेल (शहरी क्षेत्रों), लाइट रेल (Light Rail) और मालगाड़ी सम्मिलित हैं।
  • अधिकांश पारंपरिक रेल नेटवर्क उत्तरी अमेरिका, यूरोप, चीन, रूस, जापान और भारत में अवस्थित है।
  • पारंपरिक रेल नेटवर्क वैश्विक यात्रियों का लगभग 90% का परिवहन करता है, जिसमें 39 प्रतिशत भारत, 27%  प्रतिशत चीन, 11%  प्रतिशत जापान और 9% यूरोपीय संघ शामिल हैं। इस प्रकार पारंपरिक रेल नेटवर्क में भारत अग्रणी देश है।
  • रिपोर्ट के अनुसार रेल नेटवर्क के विकास में चीन का विकास उल्लेखनीय रहा है, जिसने एक दशक में दोनों प्रकार की ट्रेनों (पारंपरिक व हाई स्पीड) के मामलों में अन्य सभी देशों को पछाड़ दिया है।
  • पिछले 20 वर्षों में फ्रेट रेल गतिविधियों का सर्वाधिक विकास अमेरिका व चीन में हुआ है।
  • रिपोर्ट भविष्य के परिवहन पर भी प्रकाश डालती है, जिसमें कहा गया है कि भविष्य में बढ़ती आय और विकासात्मक गतिविधियों के कारण रेल नेटवर्क विकास की अच्छी संभावनाएं है। इसके लिए रेल अवसंरचना में रणनीतिक निवेश की महत्वपूर्ण आवश्यकता होगी।
  • भारत में यात्री व फ्रेट रेल नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 68000 किमी. है।
  • 10 भारतीय शहरों में मेट्रो रेल विद्यमान है।
  • भारत में अभी तक हाई स्पीड ट्रेन विद्यमान नहीं है लेकिन 2015 में इसके लिए जापान व भारत के मध्य समझौता हुआ है यह ट्रेन मुंबई व अहमदाबाद के मध्य चलाई जायेगी, जिसका संचालन वर्ष 2023 में संभव है।
  • इस प्रकार भारत में रेल, देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लेखक-सचिन कुमार वर्मा

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=187867

https://www.iea.org/newsroom/news/2019/january/railways-could-provide-much-greater-benefits-for-energy-and-the-environment-acco.html