द एंकोरेज’ रॉकेट विकास एवं परीक्षण केंद्र

प्रश्न-तिरुपति, आंध्र प्रदेश में ‘द एंकोरेज’ केंद्र का विकास किस निजी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है?
(a) अग्निकुल कॉसमॉस
(b) स्काईरूट एयरोस्पेस
(c) एथीरियल एक्सप्लोरेशन गिल्ड
(d) बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस
उत्तर- (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • अक्टूबर, 2026 में बेंगलुरु स्थित निजी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी एथीरियल एक्सप्लोरेशन गिल्ड (The Guild) ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में ‘द एंकोरेज’ केंद्र का अनावरण किया।
  • यह केंद्र स्पेस सिटी में श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।
  • यह केंद्र कंपनी के निर्माणाधीन ‘रेज़र क्रेस्ट मार्क–1’ (RCM1) के विकास एवं परीक्षण के लिए आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
  • +कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, RCM1 को पूर्णतः पुनःप्रयोग योग्य मध्यम भारवहन प्रक्षेपण यान के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • इस केंद्र में रॉकेट इंजन परीक्षण, निर्माण, विभिन्न चरणों की योग्यता जाँच तथा उड़ान के बाद उपकरणों को पुनः उपयोग के लिए तैयार करने की सुविधाएँ विकसित करने की योजना है।
  • कंपनी के आधिकारिक विवरण के अनुसार, ‘द एंकोरेज’ में 80 किलोन्यूटन के पेगासस ऊपरी चरण इंजन और 1.2 मेगान्यूटन के स्टैलियन बूस्टर इंजन के लिए आधारभूत सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/tech/startups/ethereal-exploration-guild-unveils-150-acre-rocket-testing-facility-in-andhra-pradesh/articleshow/134989899.cms?from=mdr

https://www.thehindu.com/business/Industry/bengaluru-space-tech-firm-the-guild-unveils-150-acre-rocket-testing-facility-near-sriharikota/article71593162.ece