देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Country's tallest Tricolour hoisted at Attari border

प्रश्न-हाल ही में कहां पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया?
(a) अटारी
(b) रांची
(c) लद्दाख
(d) गांधीनगर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 मार्च, 2017 को भारत-पाकिस्तान की सीमा अटारी में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया।
  • पंजाब राज्य के स्थानीय निकाय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।
  • झंडे की लंबाई 120 फीट एवं चौड़ाई 80 फ़ीट तथा इसका वजन लगभग 100 किलोग्राम है, इसके पोल की ऊंचाई  110 मीटर (360 फीट) तथा यह 55 टन वजनी है।
  • इसकी अनुमानित लागत लगभग 3.50 करोड़ रुपये है।
  • इससे पूर्व जनवरी, 2016 को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट उंचे तिरंगे को फहराया था।

संबंधित लिंक
https://www.facebook.com/aniljoshibjp/photos/pcb.1311735162249740/1311730932250163/?type=3&theater
http://zeenews.india.com/hindi/india/india-hoists-tallest-tricolour-at-attari-pakistan-fears-it-could-be-used-for-spying/320476
http://www.jagran.com/punjab/amritsar-attari-border-country-highest-flag-waved-15634036.html