देश का पहला गौ अभ्यारण्य

India’s first cow sanctuary opened in MP’s Malwa

प्रश्न-देश का पहला गौ अभ्यारण्य किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़
(d) असम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर, 2017 को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सरकार द्वारा स्थापित देश के पहले गौ अभ्यारण्य का उद्घाटन किया गया।
  • इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश गौ संवंर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद और आरएसएस के क्षेत्र संघ संचालक अशोक सोनी ने किया।
  • यह अभ्यारण्य मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा आगर मालवा जिले के मुख्यालय से 50 किमी. की दूरी पर सलारियसा (Salaria) गांव में स्थापित किया गया है।
  • इस अभ्यारण्य को कामधेनु गौ अभ्यारण्य भी कहा जाता है।
  • 472 हेक्टेयर में निर्मित इस अभ्यारण्य में लगभग 6000 गायों को रखा जा सकता है।
  • मध्य प्रदेश गौ संवंर्धन बोर्ड राज्य में 600 से अधिक पंजीकृत गौशालाओं को संचालित करता है जिसमें 1.4 लाख से अधिक बोवाइंस (Bovines) का पालन किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य गोवंश का संरक्षण, भारतीय गोवंशीय नस्लों का संवर्धन, पंचगव्य से निर्मित वस्तुओं का शोध और उनका उत्पादन तथा जैविक खाद और कीट नियंत्रण आदि पर शोध करना है।
  • इसमें गोबर से बायोगैस और गोमूत्र से दवाएं बनायी जाएंगी।
  • इस अभ्यारण्य की निर्माण लागत राशि 32 करोड़ रुपये है।
  • इस अभ्यारण्य को बनाने की घोषणा जनवरी, 2008 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी।
  • इसका भूमिपूजन 24 दिसंबर, 2012 को किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.hindustantimes.com/india-news/india-s-first-cow-sanctuary-opened-in-mp-s-malwa/story-g6xSFx4iOpWuctfD8Yip0J.html
http://www.hindustantimes.com/bhopal/mp-country-s-first-cow-sanctuary-remains-a-non-starter/story-rmwVirR04AOAAYvfWzSm7L.html