दुगनी बराज परियोजना

प्रश्न-झारखंड के सरायकेला में दुगनी बराज परियोजना किस नदी पर निर्मित की जा रही है?
(a) शंख नदी
(b) संजय नदी
(c) दक्षिण कोयल नदी
(d) पुनपुन नदी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2018 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला में दुगनी बराज परियोजना का शिलान्यास किया।
  • यह परियोजना संजय नदी पर निर्मित की जा रही है।
  • इस परियोजना की लागत राशि 95.43 करोड़ रुपये होगी।
  • परियोजना के निर्माण कार्य की पूर्णता अवधि वर्ष 2021 तक है।
  • परियोजना पूरा होने पर 413 हेक्टेयर खरीफ और 256 हेक्टेयर रबी फसल की भूमि सिंचित होगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://cm.jharkhand.gov.in/node/8554