राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक ने कहां राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान की आधारशिला रखी?
(a) बरगढ़ में
(b) नरेला में
(c) नोएडा में
(d) साहिबाबाद में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक ने दिल्ली के नरेला में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान की आधारशिला रखी।
  • इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना कोलकाता के राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान के विस्तार के रूप में किया जाएगा।
  • इस संस्थान की स्थापना हेतु दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है।
  • संस्थान 50 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।
  • संस्थान में 100 बिस्तरों के अस्पताल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
  • इस परियोजना की अनुमानित लागत राशि 302 करोड़ रुपये है।
  • यह संस्थान 7 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करेगा।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx