प्रश्न – एचएएल, राष्ट्रीय संस्कृति निधि और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच अक्टूबर, 2026 में हुए समझौते के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. यह समझौता हम्पी, ताजमहल और बेकल किले में विरासत संरक्षण एवं विकास कार्यों से संबंधित है।
2. एचएएल ने वित्त वर्ष 2026–27 से 2028–29 के दौरान इन परियोजनाओं के लिए 23.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
3. हम्पी के ऐतिहासिक उत्तरी और दक्षिणी बाजार क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्य क्रमशः लगभग 270 मीटर और 250 मीटर तक विस्तृत होंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर- (d)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 13 अक्टूबर, 2026 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), राष्ट्रीय संस्कृति निधि (एनसीएफ) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तीन प्रमुख विरासत स्थलों +कर्नाटक के हम्पी, उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल और केरल के बेकल किले में विरासत संरक्षण एवं विकास कार्य करने के लिए एक समझौता +ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौता +ज्ञापन पर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन–02 में संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
- एचएएल ने वित्त वर्ष 2026–27 से 2028–29 के दौरान इन परियोजनाओं के लिए 23.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।
- प्रस्तावित पहलों का उद्देश्य इन महत्वपूर्ण विरासत स्थलों का संरक्षण एवं परिरक्षण करना और आगंतुक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
- यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हम्पी की परियोजनाओं में ऐतिहासिक उत्तरी और दक्षिणी बाजार क्षेत्रों में कार्य शामिल हैं।
- इन क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्य क्रमशः लगभग 270 मीटर और 250 मीटर तक विस्तृत होंगे।
- ताजमहल और बेकल किले की पहलें एएसआई के परामर्श से अनुमोदित संरक्षण एवं स्थल विकास कार्यों पर केंद्रित होंगी।
- संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय संस्कृति निधि भारत की मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार तथा कॉरपोरेट क्षेत्र के बीच साझेदारी को सुगम बनाती है।
- इस सहयोग के अंतर्गत एनसीएफ, एचएएल और एएसआई के साथ समन्वय करके परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुगम बनाएगी।
- परियोजनाएँ एएसआई के तकनीकी मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में क्रियान्वित की जाएँगी, जिससे स्थापित संरक्षण सिद्धांतों और निर्धारित मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित होगा।
- यह साझेदारी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एचएएल की प्रतिबद्धता और भारत की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा में उसके योगदान को दर्शाती है। यह भावी पीढ़ियों के लिए देश की अमूल्य विरासत को संरक्षित करने में सार्वजनिक संस्थानों और कॉरपोरेट संगठनों के सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व को भी रेखांकित करती है।
- समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर विरासत क्षेत्र में सार्वजनिक–निजी साझेदारी को सुदृढ़ करने और भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा एवं संवर्धन के साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2322976®=48&lang=2