ताइवान समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश

Taiwan becomes first in Asia to legalise same-sex marriage
प्रश्न-17 मई, 2019 को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश बना-
(a) हांगकांग
(b) ताइवान
(c) जॉर्जिया
(d) मलेशिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 17 मई, 2019 के ताइवान की संसद (लेजिस्लेटिव युआनः Legislative Yuan) ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
  • इस प्रकार ताइवान समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश बना।
  • गौरतलब है कि ताइवान की संवैधानिक अदालत ने वर्ष 2017 में यह निर्णय दिया था कि समलैंगिक जोड़ों को आपस में शादी करने का कानूनी अधिकार है।
  • इस बारे में संसद को 2 वर्ष की समय सीमा दी गई थी और 24 मई, 2019 तक आवश्यक बदलाव पारित करने की आवश्यकता थी।
  • उल्लेखनीय है कि सितंबर, 2018 में उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने समलैंगिकता को अपराध मानने से इनकार किया था।
  • उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को (जो सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध को अपराध बताता है) असंवैधानिक घोषित किया।
  • इसके अलावा इन प्रमुख देशों ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फिनलैंड, कोलंबिया, आयरलैंड, ग्रीनलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, पुर्तगाल आदि देशों में समलैंगिकता अपराध नहीं रहा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.washingtonpost.com/world/asia_pacific/taiwan-becomes-first-country-in-asia-to-legalize-same-sex-marriage/2019/05/17/d60e511e-7893-11e9-bd25-c989555e7766_story.html?utm_term=.02caf8834efd

https://www.theguardian.com/world/2019/may/17/taiwan-becomes-first-asian-county-to-legalise-same-sex-marriage