प्रश्न – ताइपे कैपिटल कप, 2026 के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन 26-28 मई, 2026 के मध्य हुआ।
(b) इसका आयोजन ताइवान की राजधानी ताइपे में हुआ।
(c) इसमें टीम इंडिया ने दो स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते।
(d) भारतीय दल ने 15 देशों के युवा कुशल पेशेवरों के साथ प्रतिस्पर्धा की।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 – 28 मई, 2026 के मध्य अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ताइपे कैपिटल कप, 2026 का आयोजन ताइवान की राजधानी ताइपे में हुआ।
- ताइपे कैपिटल कप, 2026 में टीम इंडिया ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में दो रजत पदक एवं तीन योग्यता पुरस्कार प्राप्त किए।
- इसमें यूरोप, एशिया, अमेरिका और ओशिनिया के 15 देशों के कुछ बेहतरीन युवा कुशल पेशेवरों के साथ भारतीय दल ने प्रतिस्पर्धा की।
- भारतीय दल को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का समर्थन प्राप्त था, जो भारत के युवाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण, उद्योग से जुड़ाव एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकरण का अवसर प्रदान करते हैं।
० ताइपे कैपिटल कप, 2026 में भारतीय पदक विजेता –
. मुस्कान – पेंटिंग एवं सजावट में रजत पदक
. अर्जुन सुमति विजयभास्कर – मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट में रजत पदक
. मोहम्मद मफाज़ पूनाइकन्नन रबी अहमद – सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग विकास में योग्यता पुरस्कार
. सुरेश कुमार गणेशण मीणा – डिजिटल निर्माण में योग्यता पुरस्कार
. मोहम्मद सेराज – ऑटोमोबाइल प्रौद्योगिकी में योग्यता पुरस्कार - रजत पदक विजेताओं को 8,000 ताइवान डॉलर का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि योग्यता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को 5,000 ताइवान डॉलर का पुरस्कार दिया गया।
- भारतीय दल अनुभवी विशेषज्ञों एवं मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में शामिल हुआ जिन्होंने प्रतियोगियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- इन विशेषज्ञों में अंकुर शर्मा (मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट),अनिकेत कुमार पाठक (सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट), सौम्या द्विवेदी (पेंटिंग एवं सजावट), प्रसन्ना प्रकाश सामेल (ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी) औरशिजू शशिधरन (डिजिटल निर्माण) शामिल थे।
- इसकी तैयारी में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स, किआ मोटर्स, बिमलैब्स ग्लोबल, जेके सीमेंट द्वारा संचालित वाईपीएसवीईएफ और कई अन्य प्रमुख संगठनों सहित उद्योग भागीदारों का भरपूर सहयोग मिला।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…