प्रश्न – अगस्त ,2026 में कहां स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वर्ष 2025 का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) हैदराबाद (d) लेह
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त, 2026 में लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को वर्ष 2025 का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया
- उनको लद्दाख में सोवा-रिग्पा चिकित्सा प्रणाली के संरक्षण, संवर्धन और विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।
- लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश राज्य पुरस्कार समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया।
- इस समारोह में वर्ष 2022-2025 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान और अनुकरणीय सेवा के लिए 36 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2299081®=3&lang=1