डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम पार्क

CM inaugurates newly constructed Dr. A.P.J.Abdul Kalam Park

प्रश्न-उत्तराखंड सचिवालय परिसर के मुख्य भवन का नामकरण किनके नाम पर किया गया है?
(a)  हेमवती नंदन बहुगुणा
(b) डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(c) गोविन्द वल्लभ पंत
(d) पूरन चंद्र जोशी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मई, 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छावनी परिषद क्लेमेंटाउन, देहरादून में नवनिर्मित डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • इस जन औषधि केंद्र से जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर प्राप्त होंगी।
  • इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उत्तराखंड सचिवालय परिसर के मुख्य भवन का नामकरण डॉ. कलाम के नाम पर किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि डॉ. कलाम ने अपनी पुस्तक ‘माईजर्नीः ट्रांसफॉर्मिंग ड्रीम्स इनटू एक्शन’ में देवभूमि की यात्रा का वर्णन किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.uttarakhandbulletin.com/2018/05/30/cm-inaugurates-newly-constructed-dr-p-j-abdul-kalam-park/
https://www.bharatkhabar.com/cm-rawat-inauguration-dr-a-p-j-abdul-kalam-park-dehradun/
http://udaydinmaan.co.in/cm-inaugurates-newly-constructed-dr-a-p-j-abdul-kalam-park/