प्रश्न – डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) समझौते पर 15 जुलाई, 2026 को हस्ताक्षर किए गए।
(b) इसका उद्देश्य बहुभाषी बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देना है।
(c) यह समझौता केवल विदेशी ग्राहकों के लिए किया गया है।
(d) इसके अंतर्गत नागरिक-केंद्रित बैंकिंग सेवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जुलाई, 2026 को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बहुभाषी, समावेशी एवं नागरिक-केंद्रित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इस सहयोग के अंतर्गत पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग मंचों में भाषिणी की स्वदेशी एआई-संचालित भाषा प्रौद्योगिकियों को एकीकृत किया जाएगा।
- इससे ग्राहक अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में बैंकिंग जानकारी, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न मंचों का उपयोग कर सकेंगे।
- इस साझेदारी के तहत भाषिणी उद्यत मित्र, ऐपमित्र, प्रवक्ता और भाषादान जैसी पहलों का उपयोग किया जाएगा।
- दोनों संस्थाएँ भाषा अनुवाद एपीआई, क्षेत्र-विशिष्ट भाषा मॉडल और बैंकिंग शब्दावली विकसित करेंगी।
- इसके अतिरिक्त बहुभाषी संचार, दस्तावेजीकरण तथा भाषाई डेटा संग्रह को मजबूत किया जाएगा।
- यह पहल भाषाई संबंधी बाधाओं को कम करने, ग्राहक अनुभव सुधारने, वित्तीय समावेशन बढ़ाने तथा वॉयस-फर्स्ट बैंकिंग प्रणाली विकसित करने में सहायक होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.linkedin.com/posts/pnbindia_pnb-banking-digitalbanking-activity-7483150757177765888-Dr7a