प्रश्न – माल एंडरसन के संबंध में कौन- सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उनका निधन 11 मई, 2026 को हुआ।
(b) वे ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी थे।
(c) उन्होंने 1957 में यूएस चैंपियनशिप का एकल खिताब जीता।
(d) उन्होंने 1957 में विंबलडन का एकल खिताब जीता।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 मई, 2026 को ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी माल एंडरसन का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- एंडरसन अपने दौर के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे और ऑस्ट्रेलियाई टेनिस के स्वर्णिम युग का अहम हिस्सा रहे।
- माल एंडरसन ने अपने करियर में कुल चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते।
- उन्होंने वर्ष 1957 में यूएस चैंपियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया, जिसे आज यूएस ओपन के नाम से जाना जाता है।
- इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1957 में फ्रेंच चैंपियनशिप और वर्ष 1973 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में युगल खिताब जीते,
- उन्होंने वर्ष 1957 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप में मिश्रित युगल खिताब भी हासिल किया।
- एंडरसन, रॉड लेवर, केन रोजवॉल और रॉय एमर्सन जैसे महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के समकालीन थे।
- माल एंडरसन का जन्म क्वींसलैंड के थियोडोर में एक कैटल स्टेशन पर हुआ था।
- उनके पिता ने एंट-बेड क्ले से एक घरेलू मिट्टी का कोर्ट बनाया था, जहां से एंडरसन की टेनिस यात्रा शुरू हुई।
- बचपन में वे लेवर परिवार के साथ भी खेलते थे।
- वर्ष 1956 में वे ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंचे, जहां उन्हें केन रोजवॉल से हार मिली।
- एंडरसन ने वर्ष 1957 और वर्ष 1973 में ऑस्ट्रेलिया को डेविस कप सफलता दिलाने में भी योगदान दिया।
- एंडरसन को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (2000) और ऑस्ट्रेलियन टेनिस हॉल ऑफ फेम (2001) में शामिल किया गया था, और वर्ष 1972 में उन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (एमबीई) के सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…