प्रश्न – 21 सितंबर, 2026 को रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद हेतु कितनी राशि का अनुबंध किया गया?
(a) 486 करोड़ रुपये (b) 586 करोड़ रुपये
(c) 686 करोड़ रुपये (d) 786 करोड़ रुपये
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 सितंबर, 2026 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद हेतु 586 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।
- यह अनुबंध एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।
- APU का पूरा नाम Auxiliary Power Unit अर्थात् सहायक विद्युत इकाई है।
- यह टैंक की विभिन्न प्रणालियों को बिजली उपलब्ध कराने का वैकल्पिक स्रोत है।
- इससे अग्नि नियंत्रण प्रणाली, फायरिंग सर्किट, तोप स्थिरीकरण प्रणाली तथा अन्य सहायक उपकरणों को विद्युत शक्ति मिलती है।
- स्वदेशी एपीयू के समावेश से सेना की मशीनीकृत इकाइयों की परिचालन तत्परता, विश्वसनीयता और संचालन बनाए रखने की क्षमता सुदृढ़ होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…