झारखंड के नए मुख्यमंत्री

11th chief minister of Jharkhand
प्रश्न-29 दिसंबर, 2019 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
(ii) राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी को 30 सीटें प्राप्त हुई।
(iii) चुनाव परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 सीओं में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?

(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 29 दिसंबर, 2019 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री (व्यक्ति के रूप में) बने।
  • इस पद पर उन्होंने रघुवरदास का स्थान लिया।
  • राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • 23 दिसंबर, 2019 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव में 81 सदस्यीय विधान सभा चुनाव परिणाम में झामुमो के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।
  • इस विपक्षी गठबंधन ने सत्ताधारी भाजपा को पराजित किया जिसे सिर्फ 25 सीटें मिली है।
  • इसमें झामुमो को 30 सीटे, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 3 सीटें इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) को 16 सीटें, राष्ट्रीय जनता दल को 1 सीटें, आजसु पार्टी को 2 सीटें, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) को 1, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को 1 तथा 2 सीटें अन्य निर्दलीय रहीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.jharkhand.gov.in/Home/NewsUpdatesalter?newsId=pM3ah5cnrNyHN2C61FNj6Q%3D%3D

https://indianexpress.com/article/india/jharkhand-hemant-soren-swearing-in-ceremony-live-updates-6189694/

http://results.eci.gov.in/ACDEC2019/partywiseresult-S27.htm