झांसी के पारीछा बांध को वैश्विक धरोहर का दर्जा

प्रश्न – पारीछा बांध (Parichha Weir) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पारीछा बांध उत्तर प्रदेश के झांसी में बेतवा नदी पर स्थित है।
(b) इसका निर्माण वर्ष 1881 में प्रारंभ हुआ तथा संबंधित नहर प्रणाली वर्ष 1886 में चालू हुई।
(c) पारीछा बांध मुख्यतः ईंट और कंक्रीट से निर्मित लगभग 1,500 मीटर लंबी संरचना है।
(d) यह बेतवा नहर प्रणाली का प्रमुख हेडवर्क है तथा आईसीआईडी ने वर्ष 2026 में इसे विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में मान्यता प्रदान की।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 अगस्त, 2026 को उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित लगभग 140 वर्ष पुराने पारीछा बांध (Parichha Weir) को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (आईसीआईडी) ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (World Heritage Irrigation Structure–WHIS) के रूप में मान्यता प्रदान की।
  • इस सम्मान को औपचारिक रूप से अक्टूबर 2026 में मार्सेई, फ्रांस में आयोजित आईसीआईडी की बैठक में प्रदान किया जाएगा।
  • पारीछा बांध बेतवा नदी पर झांसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
  • बेतवा, यमुना नदी की सहायक नदी है।
  • इसका निर्माण वर्ष 1881 में शुरू हुआ तथा संबंधित नहर प्रणाली वर्ष 1886 में चालू हुई।
  • यह लगभग 1,174 मीटर लंबा तथा नदी तली से ऊँचाई लगभग 16.8 मीटर है और इसका निर्माण मुख्यतः पत्थर की चिनाई से किया गया है।
  • यह बेतवा नहर प्रणाली का प्रमुख हेडवर्क है।
  • यह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सूखा-प्रभावित बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण है।
  • आईसीआईडी उन सिंचाई संरचनाओं को विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (WHIS) का दर्जा देता है, जो सामान्यतः 100 वर्ष से अधिक पुरानी हों तथा ऐतिहासिक, इंजीनियरिंग या कृषि की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हों।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/jhansis-historic-parichha-dam-named-world-heritage-irrigation-structure