प्रश्न – जोश (JOSH) टीमों की पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- JOSH का पूर्ण रूप ‘Joint Squad for Health’ है।
- प्रथम चरण में इस पहल को 11 राज्यों के 55 जिलों में लागू किया जाएगा।
- इन टीमों में प्रथम श्रेणी के अधिकारी, MY Bharat स्वयंसेवक और NCC कैडेट शामिल होंगे।
- ‘खुशी अवतार’ चैटबॉट का उद्देश्य केवल टीबी रोगियों को दवाओं का वितरण करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 3 (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 8 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में जोश टीमों का राष्ट्रीय शुभारंभ किया।
- JOSH का पूर्ण रूप Joint Squad for Health है।
- यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है, जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहयोग करेंगे।
- प्रथम चरण में इसे 11 राज्यों के 55 जिलों में लागू किया जाएगा।
- इन टीमों में प्रथम श्रेणी के अधिकारी, MY Bharat स्वयंसेवक और NCC कैडेट शामिल होंगे।
- ये ब्लॉक/वार्ड तथा समुदाय स्तर पर टीबी के लक्षण, रोकथाम, समय पर जाँच और उपचार पूरा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाएँगे तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को कम करने में सहयोग करेंगे।
- इस आयोजन के दौरान टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय प्रयासों में जन जागरूकता, सामुदायिक जुड़ाव और भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक एआई संचालित चैटबॉट ‘खुशी अवतार’ का भी शुभारंभ किया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2320653®=6&lang=1